फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव जलाया, कंकाल ही बचा, सनसनी

Wed, 28 Jun 2017 02:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
हत्या कर शव जलाया
विज्ञापन
यहां युवक की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। युवक की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही।
विज्ञापन



ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में साईंपुरम के पीछे एक युवक की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। अंदेशा है कि युवक की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए शव जलाया गया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा है। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना मिली कि साईंपुरम के पीछे खाली मैदान में लाश पड़ी है। मरने वाले युवक की उम्र करीब 18 वर्ष के आसपास लग रही है। सिर से पैर तक पूरा शरीर जलकर काला पड़ चुका था। शव के आसपास घास जली मिलने से अंदेशा है कि हत्या करके शव जलाया गया है। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल ने बताया कि शव कंकाल में बदल चुका है। संभवत: कई दिनों से यहां पड़ा था। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें