फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार दिन तक घर में सड़ता रहा श्रमिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कोतवाली इलाके में पौदीवाड़ा निवासी अनिल (51) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बीते चार दिनों से घर में नहीं दिखाई दे रहा था। शुक्रवार को मकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाले उसके ताऊ के बेटे सुधीर को बदबू आने पर घटना का पता चला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली पुलिस के अनुसार, पेशे से मजदूर अनिल नीचे मकान में अकेला रहता था। सुधीर दूसरी मंजिल पर रहता है। उसकी अनिल से बोलचाल नहीं थी। चार दिन तक अनिल दिखाई नहीं दिया। सुधीर ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को मकान के निचले हिस्से में बदबू फैलने लगी। जब सुधीर ने नीचे जाकर देखा, तो अनिल चारपाई पर मृत पड़ा था। दरवाजा खुला हुआ था। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शव पर किसी तरह के चोट या हिंसा के निशान नहीं हैं। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें