फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार को ले जा रहे थे युवती का शव, पुलिस से अर्थी से शव उतरवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम संस्कार को ले जा रहे थे युवती का शव, पुलिस से अर्थी से शव उतरवाया
विज्ञापन

मेरठ। युवती की संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजन गुपचुप अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर श्मशान घाट पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अर्थी रुकवाकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिविल लाइन के मोहल्ला सुभाष नगर गली नंबर-दो निवासी रूपाली (32) पुत्री जगजीत सिंह शुक्रवार रात अपनी मां के पास सोई थी। रात करीब डेढ़ बजे मां की आंख खुली तो घर में कोहराम मच गया। युवती फंदे से लटकी थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन युवती के शव को अंतिम संस्कार के लिए सूरजकुंड शमशान घाट लेकर जा रहे थे। रास्ते में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अर्थी को रुकवाकर शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। फोरेंसिक टीम युवती के घर पहुंची और तफ्तीश की। पुलिस ने बताया कि बकौल परिजन युवती काफी समय से बीमार चल रही थी और तनाव में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिविल लाइन सूरज राय का कहना है कि पुलिस के पास आई एक फोन कॉल के आधार पर युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें