फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंग नहर में कूदे पूर्व सभासद के पुत्र का शव बरामद, बच्ची का भी शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गंग नहर में कूदे पूर्व सभासद मोहसीन अंसारी के पुत्र अजीम अंसारी का शव बुधवार को चार दिन बाद मंढियाई गांव के पास बरामद कर लिया गया। सर्च अभियान के दौरान गोताखोरों की टीम को नहर से 12 वर्षीय एक अज्ञात बच्ची का भी शव मिला है। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला गोमतीनगर निवासी अजीम अंसारी ने शनिवार दोपहर सरधना पुल से गंग नहर में छलांग लगा दी थी। पीएसी के गोताखोरों की मदद से लगातार खोजबीन की गई, लेकिन चार दिन तक कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार को मंढियाई के पास गोताखोरों को दो शव मिले। इनमें से एक की पहचान अजीम अंसारी के रूप में हुई, जबकि दूसरे शव की पहचान 12 वर्षीय बच्ची के रूप में की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के शव की पहचान के प्रयास जारी हैं। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने भीड़ को शांत कर स्थिति को नियंत्रण में किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर के किनारे शवों को देखकर माहौल तनावपूर्ण हो गया लेकिन पुलिस ने स्थिति को काबू में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। अजीम अंसारी के परिजन अभी भी सदमे में हैं। दोनों मामलों में हर पहलू की जांच की जा रही है और शवों की पहचान के साथ-साथ मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें