फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवती के शव की नहीं हुई पहचान, हत्या कर फेंका था शव

Sun, 22 Feb 2026 10:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी के निकट पहचान छिपाने के लिए जलाया था चेहरा और दोनों हाथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव मवाना खुर्द में युवती की हत्या कर शव मवाना खुर्द चौकी के पास फेंक दिया था। आरोपियों ने युवती की पहचान छिपाने के लिए उसकी चेहरा जला व दोनों हाथ जला दिए थे। पुलिस दूसरे दिन भी युवती की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि युवती की पहचान के लिए जिले और आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम गांव युवती का शव गांव मवाना खुर्द पुलिस चौकी फ्लाई ओवर के पास गांव निवासी अजय के खेत में मिला था। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। युवती की उम्र 25 वर्ष के आसपास बताई गई है। आशंका है कि युवती के हाथ पर कुछ लिखा था। इसके चलते उसकी पहचान छिपाने के लिए हाथ भी जलाए गए हैं। महिला ने बैंगनी और सफेद रंग का कार्डिगन, बैंगनी रंग की पाजामी, पैरों में सफेद धारीदार जुराब पहन रखी थी। सीओ पंकज लवानिया का कहना है अभी युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से जानकारी जुटाई जा रही है। पहचान होने पर घटना का खुलासा होगा और आरोपियों का पता लगेगा। आशंका है कि बाहर से लाकर युवती की हत्या की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें