शहीद सिपाही को अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद की सीमा में अंतिम यात्रा के पहुंचते ही एसपी जयप्रकाश, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाह और अन्य अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। बड़ौत में बावली रोड, बिजरौल रोड, अग्रसेन मूर्ति, पंचवटी मंदिर, रेलवे रोड, बिनौली रोड पुलिस चौकी होते हुए उसके पैतृक गांव वाजिदपुर पहुंचा।
जब तक सूरज चांद रहेगा, अंकित तेरा नाम रहेगा
अंतिम यात्रा में शहीद अंकित तोमर को श्रद्धांजलि देने के दौरान जोशीली नारेबाजी की गई। अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा और लोग भारत माता की जय, जब तक सूरज-चांद रहेगा, अंकित तेरा नाम रहेगा, नारे लगा रहे थे। इस दौरान पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ. महक सिंह, बड़ौत चेयरमैन डॉ दुष्यंत तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, रालोद के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, अश्वनी तोमर, कर्नल ब्रहम पाल तोमर, डॉ. नीरज कौशिक, रालोद के जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/