फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत: पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी का अंतिम संस्कार, देखें तस्वीरें

Sat, 22 May 2021 03:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शहीद अभिनव चौधरी का उनके पैतृक गांव पुसार में शनिवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर किसी की आंखें मन हो गई। वहीं ताऊ सूबे सिंह ने अपने लाडले की चिता को फफकते हुए मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन
1 of 11
अभिवन चौधरी का अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : amar ujala
स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी का शनिवार दोपहर उनके पैतृक गांव पुसार में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शहीद को अंतिम विदाई देते हुए हर किसी की आंख नम हो गई। हजारों की संख्या में मौजूद ग्रामीण भारत माता की जय और शहीद अभिनव चौधरी अमर रहे के जयकारे लगाते रहे। ताऊ सूबे सिंह ने अपने लाडले की चिता को फफकते हुए मुखाग्नि दी। 

अभिनव चौधरी का पार्थिव शरीर पहुंचने से पहले ही उनके घर पर हजारों की संख्या में लोग जुट गए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइकों व कारों के लंबे काफिले के साथ ग्रामीण उनके पार्थिव शरीर को लेकर आ रहे सेना के ट्रक से आगे चल रहे थे। बड़ी संख्या में गांव की गलियों और छतों पर लोग अंतिम दर्शन के लिए खड़े थे। पूरा गांव शहीद अभिनव चौधरी अमर रहे के उद्घोष से गूंज रहा था। घर पर कुछ देर के लिए अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा गया। ग्रामीणों ने देश के सपूत को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं अंतिम यात्रा में ग्रामीण पुष्प वर्षा करते और उद्घोष करते हुए चल रहे थे। गांव के श्मशान में सैनिक सम्मान के साथ अभिनव चौधरी को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

2 of 11
शहीद अभिनव चौधरी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : amar ujala
अपने जांबाज पुत्र की चिता को मुखाग्नि देते हुए ताऊ सूबे सिंह चौधरी फफक कर रो पड़े। जिससे वहां मौजूद सभी ग्रामीणों की आंख नम हो गई। अभिनव सिंह को विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, विधायक योगेश धामा, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, मद्य निषेद्य बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप उज्ज्वल आदि ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

3 of 11
शहीद अभिनव चौधरी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : amar ujala
पंजाब के मोगा जिले में मिग-21 क्रैश होने से शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे उनके पैतृक गांव पुसार में पहुंच था। माता सत्या चौधरी, पिता सतेंद्र चौधरी व पत्नी सोनिका के साथ अन्य परिजन भी मौजूद हैं।

4 of 11
शहीद अभिनव चौधरी का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। - फोटो : amar ujala
वहीं शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। दूरदराज के गांवों से भी लोग अभिनव चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं गांव के रास्ते पर ग्रामीण हाथों में तिरंगे लिए उनके इंतजार में खड़े रहे। इस दौरान भारत माता की जय और अभिनव चौधरी अमर रहे के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। 
विज्ञापन

5 of 11
मेरठ पहुंचा अभिनव चौधरी का पार्थिव शरीर - फोटो : amar ujala
इससे पहले उनका पार्थिव शरीर आज सुबह उनके मेरठ में गंगासागर आवास पर पहुंचा था। इसके बाद पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पुसार में लाया गया। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पंजाब के मोगा में गुरुवार को भारतीय वायुसेना के मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होने पर अभिनव चौधरी शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

सबसे पहले मेरठ आया था अभिनव का पार्थिव शरीर

6 of 11
शहीद अभिनव का पार्थिव शरीर उतारते कर्मी। - फोटो : amar ujala
हिंडन एयरबेस स्टेशन से शहीद पायलट अभिनव चौधरी का पार्थिव शरीर गंगासागर स्थित उनके आवास पर लाया गया। पार्थिव शरीर के साथ एयरफोर्स के अधिकारी साथ आए, हालांकि उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विशेष वाहन से उतारा गया। अभिनव के अंतिम दर्शन को देखते ही परिवार की आंखें भर आईं और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

7 of 11
शहीद अभिनव चौधरी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : amar ujala
मात्र 30 मिनट में ही सेना और एयरफोर्स के अधिकारी पार्थिव शरीर को लेकर बागपत रवाना हो गए थे। गंगानगर में पहुंचते ही माहौल गमजदा हो गया था। हर कोई अभिनव की बातें याद कर रो रहा था। वहीं, कई लोग वही चर्चा कर रहे थे कि जब मिग-21 से इतने हादसे हो चुके तो सरकार इन्हें बंद क्यों नहीं करती।

8 of 11
शहीद अभिनव चौधरी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : amar ujala
पंजाब के मोगा के पास गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। एसपी (हेडक्वार्टर) गुरदीप सिंह के अनुसार, हादसे में पायलट अभिनव चौधरी की मौत हो गई। हादसा मोगा से करीब 25 किलोमीटर बाघापुराना के गांव लंगियाना खुर्द के पास हुआ। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई थी। बागपत के पुसार गांव निवासी किसान सतेंद्र चौधरी सी-91 गंगासागर कॉलोनी मेरठ में सपरिवार रहते हैं। उनका होनहार बेटा अभिनव चौधरी वायु सेना में मिग-21 का फाइटर पायलट थे।

9 of 11
अभिनव चौधरी के पिता सत्येंद्र चौधरी। - फोटो : amar ujala
बता दें कि शुक्रवार तड़के बेटे की शहादत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया था। पिता ने बताया था कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक अधिकारी का फोन आया था। उन्होंने ही बेटे की मौत की सूचना दी। पायलट के पिता सतेंद्र चौधरी ने कहा कि वायुसेना के कर्मी पुराने जहाज उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा यह सैनिकों की जिंदगी का सवाल है। इससे पहले भी कई जवान अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर सरकार से अपील की है कि देश में मिग-21 विमानों को तुरंत बंद कर देना चाहिए। उन्होंने रोते हुए कहा कि उनका बेटा तो चला गया लेकिन आगे किसी का बेटा न जाए, इसलिए सरकार को इन्हें तुरंत बंद कर देना चाहिए।

10 of 11
अभिवन का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
अभिनव ने अपनी शादी में दहेज प्रथा के खिलाफ जाकर रस्म के तहत सिर्फ एक रुपया लिया था। इस पर पूरे देश में उनकी खूब सराहना हुई थी। अनिभव काफी होनहार थे और 2014 में वह सेवा में शामिल हुए थे। अभिनव चौधरी वायुसेना में लड़ाकू विमान मिग-21 के पायलट थे। वह इस समय पठानकोट एयरबेस में तैनात थे।
विज्ञापन

11 of 11
अनिभव चौधरी की शादी के फोटो। - फोटो : amar ujala
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दुख जताया था। उन्होंने लिखा था, पंजाब के मोगा में वायुसेना के विमान मिग-21 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें