फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी गुडडू का था पेड़ पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर फलाईओवर स्थित रेलवे फाटक के पास सोमवार शाम पेड पर फंदे से लटका मिला शव मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के गोहरी घाट निवासी गुडडू कोल का था। पुलिस ने मंगलवार को उसकी जेब से मिली पर्ची पर लिखे फोन नंबर से शिनाख्त की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के जबलपुर जनपद के थाना गोहरी घाट क्षेत्र के गोहरी गांव निवासी गुड्डू कोल तीन साल पहले परतापुर क्षेत्र में मजदूरी करने का काम करता था। कई महीने परतापुर की एक फैक्ट्री में काम करने के बाद वह वापस चला गया था। कुछ दिन पूर्व गुडडू फिर से परतापुर में काम करने के लिए आया था। काफी समय से काम न लगने के कारण वह तनाव में चल रहा था और नशे का आदि हो गया था। सोमवार शाम उसका परतापुर रेलवे फाटक के पास शीशम के पेड पर लटका मिला था। उसकी जेब में कई पर्चियां मिली जिन पर लिखे मोबाइल नंबर पर पुलिस ने बात की तो चचेरे भाई सत्यम से बात हुई। बताया गया कि गुडडु के माता पिता की मौत हो चुकी है उसका एक भाई है। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें