फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चिंदौड़ी के जंगल में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना रोहटा क्षेत्र के गांव चिंदौड़ी के जंगल में आम के बाग में सोमवार दोपहर एक पेड़ से अज्ञात युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पहचान की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि शव गांव के ही अंशुल पुत्र जयपाल के आम के बाग में एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। उसके शरीर पर महरून रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लोअर था। पहचान न होने के कारण शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शक्ल-सूरत और पहनावे से वह बिहार या पूर्वी उत्तर प्रदेश का मजदूर प्रतीत हो रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों के आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें