फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
मृतक सुंदर के परिजन विलाप करते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी व्यक्ति का शव घर से 200 मीटर की दूरी बुड्ढा पीर परिसर के अंदर पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला काबली गेट निवासी सुंदर (33) पुत्र चंद्र का घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित बुड्ढा पीर परिसर में शाम 5:00 बजे के आसपास शव लटका देखा। सुंदर का शव पानी के लिए प्रयोग किए जाने वाले पाइप से लटका था। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। मृतक के भाई ने बताया कि कुछ लोगों से पैसा उधार ले रखा था। जिसमें से एक व्यक्ति दो दिन पहले धमकी भी देकर गया था। मृतक के भाई संदीप ने बताया कि सुंदर ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या की है। सुंदर हलवाई की दुकान व विवाह समारोह में मजदूरी पर कार्य करता था। मृतक की डेढ़ साल की एक बेटी है। उसकी पत्नी मोनी से लगभग चार साल पहले शादी हुई थी। पिता भी मजदूरी करते हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। छोटा भाई बिजली विभाग में संविदा पर काम करता है।

मृतक सुंदर के परिजन विलाप करते हुए। (मवाना)

मृतक सुंदर के परिजन विलाप करते हुए। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें