फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाले में मिला राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र के श्रमिक का शव

Sat, 17 Jan 2026 07:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मृतक देवेंद्र उर्फ कल्ले राणा फाइल फोटो
विज्ञापन
मालीपुर मार्ग पर गोशाला के पास नाले में मिला, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार, शव साथ ले गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के मालीपुर मार्ग पर स्थित गोशाला के समीप शनिवार को राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में एक दैनिक वेतन भोगी श्रमिक का शव नाले में मिला। शव की पहचान कस्बे की सिविल लाइन कॉलोनी निवासी देवेंद्र उर्फ कल्ले राणा (44) पुत्र भोपाल राणा के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के भाई को फोन के माध्यम से जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र उर्फ कल्ले राणा राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में दैनिक वेतन भोगी श्रमिक के रूप में कार्यरत था। शनिवार की सुबह वह बाइक से मालीपुर मार्ग की ओर निकला था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुलिस ने सूचना दी गई कि उसका शव नाले में मिला है। उसका मुंह पानी में डूबा हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा शव की प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम कराने की बात कहती रही। इसके बावजूद परिजन शव को अपने घर ले गए। मृतक के परिवार में पत्नी नीलम तथा दो पुत्र मानव (20 वर्ष) और ध्रुव (18 वर्ष) हैं। देवेंद्र दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया जानकारी में सामने आया है कि मृतक को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। आशंका है कि नाले के पास जाने के दौरान उसे दौरा पड़ा हो और पानी में गिरने से उसकी मृत्यु हो गई हो। राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को देवेंद्र उर्फ कल्ले राणा का अवकाश रहता था, इसलिए वह उस दिन कृषि फार्म पर भी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें