किठौर। थाना क्षेत्र के गांव कायस्थ बड्डा में महिला का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है।
हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी अकबर ने बताया कि उसने अपनी पुत्री सोफिया की दो साल पहले शादी थाना किठौर के गांव कायस्थ बडडा निवासी इकराम से की थी। सोमवार को सोफिया का पति इकराम और सुसर मजदूरी करने गए थे। सास भी किसी काम से घर से गई थी। सास घर पहुंची तो सोफिया का शव कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। चौकी प्रभारी सीओ किठौर प्रमोद कुमार ने बताया कि एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोफिया के परिजनों की ओर से मिली है। परीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है।