फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में नहीं मिले कंबल, महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
तहसील में कंबल लेने पहुंची महिलाएं। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। नगर व देहात क्षेत्र से बुधवार को महिलाएं तहसील में कंबल लेने के लिए पहुंची। वहां घंटों तक उनकी किसी ने नहीं सुनी। जिस पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। हंगामा देख एसडीएम ने कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने महिलाओं को आश्वासन देकर भेज दिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस समय कड़ाके की सर्दी के कारण लोगों का जीना मुहाल है। तहसील में कंबल पाने की आस लेकर नगर व देहात की करीब 25-30 महिलाएं तहसील पहुंची। महलाओं के मुताबिक वह करीब 4 घंटे तहसील में कंबल के लिए आस में बैठीं रहीं। सब्र टूटने पर महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। शोर सुनकर एसडीएम ऋषिराज ने कर्मचारियों को महिलाओं से बात करने के लिए भेजा। कर्मचारियों ने जल्द ही कंबल वितरण की बात कहकर महिलाओं को भेज दिया। तहसील पहुंचने वाली महिलाओं में सावित्री, गुड्डो, राजेश, अंकित, लवकुश, माया, सपना, मुस्कान, शालू, फूलवती, नफीसा, मुनाजरा, अनिता, पुष्पा, सविता, हरबीरी, कमलेश व मंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें