कस्बा हर्रा में आग लगने से जलती पुआल।
- फोटो : SARDANA
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में बुधवार को बिजली घर के पास रखे लाखों रुपये की पुआल आग से जल गई। मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
कस्बा हर्रा में बिजलीघर के पास कस्बे के आबिद नेे लाखों रुपये कीमत की पुआल इकट्ठी की हुई है। बुधवार सुबह अचानक से उसमें आग लगनी शुरू हो गई। यह देख आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों द्वारा काफी कोशिश करने पर नहीं बुझने पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। जानकारी पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक पुआल का ढेर राख हो चुका था। आबिद के मुताबिक करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।