भाजपा नेता ने उपकारागार में जेल उपाधीक्षक से मुलाकात कर कहा कि जेल में बंद मुस्लिम रोजेदार बंदियों की रमजान माह में रोजा इफ्तारी व सहरी की व्यवस्था सुचारु रुप से की जाए।
भाजपाइयों ने सोमवार को उपकारागार में जेल उपाधीक्षक से मुलाकात कर जेल में बंद मुस्लिम रोजेदार बंदियों की रमजान माह में रोजा इफ्तारी व सहरी की व्यवस्था सुचारु रुप से करने पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।
भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा के नेतृत्व में उपकारागार पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जेल उपाधीक्षक से भेंट कर जेल में बंद मुस्लिम रोजेदार बंदियों को रमजान माह में रोजा इफ्तारी व सहरी की व्यवस्था सुचारु रुप से करने की व्यवस्था पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने हिंदू समाज के त्योहारों पर उपवास (व्रत) रखने वाले बंदियों की भी उपवास खोलने के लिए उचित भोजन की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में जेल उपाधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन देने वालों में नगर महामंत्री आनंद वर्मा, कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता, उपाध्यक्ष पवन धीमान, प्रवीण गोयल, अजय गर्ग, अरुण सिंघल, नरेश राणा, दीपक वर्मा, सुमन धीमान, विजय सैनी, प्रेम चंद आदि शामिल रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/