सहारनपुर। देवबंद में पूर्व विधायक के विवादित बयान के बाद अब भाजपा के नगर अध्यक्ष गजराज राणा का आपत्तिजनक बयान सामने आया है। उन्होंने पूर्व विधायक माविया अली और पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ जहर उगला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडे प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोकना चाहते हैं। कहा सपा के नेता उलटे-सीधे बयान देकर लोगों को भड़काने का काम करते हैं।
तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में गजराज कह रहे कि आजम खान का सहारा लेकर ये नेता देवबंद में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश की कर रहे हैं। जिसने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में विवादित बोल बोले। उसे में बता देना चाहता हूं कि या तो वह अपनी भाषा को मर्यादित कर लें नहीं तो उसे उठाकर बंगाल की खाड़ी में फेंक आऊंगा। भाजपा नेता ने कहा कि मैं प्रशासन से भी अपील कर रहा हूं कि उसे उठाकर जेल में डाल दे नहीं तो प्रशासन भी झेलने को तैयार रहे। यहां तक कि उन्होंने कहा, वह अपनी भाषा को सुधार लें नहीं तो उठाकर उसके आका आफिज सईद की गोद में ले जाकर बैठा दूंगा। आजम खान को दी ये वार्निंग...
पढ़ें : सपा नेता अतुल प्रधान के विवादित बोल, इंस्पेक्टर के बीच से दो टुकड़े कर देंगे