जुलूस निकालते कार्यकर्ता । (स्रोत आयोजक) फलावदा
फलावदा। महात्मा ज्योतिबा राव फुले राष्ट्रीय एकता मिशन के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को चेयरमैन अशोक कुमार सैनी के आवास पर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिलाए जाने की मांग को लेकर रविवार को कस्बा लावड़ में भव्य जन्मोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का आह्वान किया गया। इसके उपरांत विभिन्न मोहल्लों में रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ लावड़ के पूर्व चेयरमैन महकार सैनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कस्बे के महात्मा ज्योतिबा राव फुले चौक से आरंभ होकर खतौली मार्ग, मोहल्ला सैनियान, मवाना मार्ग होते हुए क्षेत्र के गांव अमरौली उर्फ बड़ा गांव, बातनौर, खाता, महलका निहोरी, समसपुर, सनौता गांव में समाप्त हुई। संस्था द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र भेजा गया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल फौजी, पृथ्वी सिंह, सुभाष प्रधान, सोहनबीर सैनी, प्रधान कैप्टन बिजेंद्र फौजी, राजू सैनी, प्रधान राजेश्वर सैनी, डॉ. कूड़े सैनी, कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू सैनी, सुभाष चंद, सभासद मुकेश सैनी, महावीर सिंह आदि शामिल रहे।