मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में स्टूडेंट काउंसिल और सुभारती पॉलिटेक्निक कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में इंटर-कॉलेजिएट बास्केटबाल टूर्नामेंट हुआ। इसमें मुकाबलों के बाद विजेताओं को सम्मानित किया गया। विवि के पैनच कॉलेज बीएनवाईएस, साइट, बीडीएस, बीपीटी और पॉलिटेक्निक की टीमों ने भाग लिया। डीन फिजिकल एजुकेशन डॉ. संदीप, डॉ. अभय एम, डॉ. एससी तिवारी, दाउद चौहान, डॉ. सरताज अहमद और डॉ. श्वेता भारद्वाज ने किया। राष्ट्रीय वॉलीबाल पदक विजेता श्रवण चौधरी रहे। रोमांचक फाइनल मुकाबले में साइट कॉलेज विजेता, बीडीएस कॉलेज प्रथम उपविजेता और बीएनवाईएस कॉलेज द्वितीय उपविजेता घोषित हुए। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (विनय, साइट कॉलेज), सर्वश्रेष्ठ रक्षक (बिनीत, बीएनवाईएस) और सर्वश्रेष्ठ शूटर (विशाल, बीडीएस) को सम्मानित किया गया। संवाद
-
छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण किया
मेरठ। विश्वविद्यालय के यूजी एवं पीजी कार्यक्रमों के 40 छात्रों ने डॉ. किरण रानी पंवार और कपिल कुमार के नेतृत्व में मदर डेयरी प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्रस्थान से पूर्व एचओडी प्रो. ज्योति गौर और डॉ. मनोज त्रिपाठी ने छात्रों को रवाना किया। प्लांट प्रतिनिधि नेहा ने छात्रों को दूध संग्रहण, गुणवत्ता परीक्षण, पास्चुरीकरण, पैकेजिंग और वितरण शृंखला की प्रक्रिया से अवगत कराया। इस दौरे से छात्रों को खाद्य सुरक्षा, एफएसएसआई मानकों और सतत विकास लक्ष्यों की व्यावहारिक जानकारी मिली। संवाद