फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भक्ति और संगीत के रंग में सरोबार हुए दर्शक

Mon, 25 May 2026 08:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीनगर पुराना के ब्लॉक में हुआ कार्यक्रम, कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्रीनगर पुराने के ब्लॉक स्थित रामलीला मैदान में राधा नाम परिवार संस्था द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दिव्य रासलीला महोत्सव के तीसरे दिन बरसाने की लठमार और पुष्प वर्षा होली का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भक्ति और संगीत के रंग में दर्शक सरोबार हुए।
विज्ञापन

महोत्सव का आयोजन गोकुल ठाकुर के सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रस्तुत दिव्य रासलीला और होली उत्सव ने पूरे पंडाल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। भजनों और होली गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया तथा लठमार होली का आनंद लिया। हम बरसाने की लठ मार होली बतलाते हैं, जय-जयकार राधा रानी के मंदिर में आदि गीतों पर हर कोई झूम उठा। इस बीच बजे गीत होली खेले तो ऐयो मोरे गांव रे गीत ने हर किसी को आनंदित कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष ललित मोरल, पार्षद वीरेंद्र शर्मा, धीरज शर्मा, मनीष जैन, शोभित गुप्ता, राजेश राठी, अश्वनी शर्मा, सचिन गुप्ता, तुषार शर्मा, पवन सिंह, आशु पंडित, लक्ष्य शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें