फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस का स्टीकर लगी कार में आए हमलावरों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति के विवाद को लेकर भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में शुक्रवार शाम संपत्ति के विवाद को लेकर खेत में काम कर रहे परिवार पर पुलिस का स्टीकर लगी कार में सवार हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई और आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों में भी भगदड़ मच गई। सीओ नवीना शुक्ला का कहना है कि मौके पर फायरिंग का कोई सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन

औरंगाबाद निवासी पवन शर्मा का परिवार के लोगों के साथ कुर्रेबंदी का मुकदमा चल रहा है। इसके चलते दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा हो चुका है पवन के मुताबिक शुक्रवार शाम वह अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रहा था। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उन पर फायरिंग कर दी। जिससे वह बमुश्किल बचे। लोगों को एकत्र होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें