फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ प्रचारक पर हमला करने वाले पुलिस की पहुंच से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। एक सप्ताह पूर्व ठाकुरद्वारा जिला संघ प्रचारक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस बदमाशों के नजदीक पहुंच गई है। वहीं पुलिस इस मामले में ग्राम रामनगर में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। लेकिन पुलिस ने अभी तक घटना का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

बता दें कि ग्राम पूठी निवासी सचिन कुमार हिंदू ठाकुरद्वारा मुरादाबाद संघ के जिला प्रचारक है। एक सप्ताह पूर्व रात्रि में सचिन कुमार बाइक से अपने गांव पूठी आ रहे थे। मवाना रोड ग्राम रामनगर प्याऊ के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने सचिन कुमार पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी थी जो सचिन को पेट में लगी थी। पीड़ित ने थाने में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वही संघ प्रचारक पर हमला होने की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई और एडीजी, आईजी, एसएसपी, एसपी देहात ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओजी, एसटीएफ, सर्विसलॉस, मवाना, भावनपुर सहित तीन थानों की पुलिस को बदमाशों की तलाश में लगा दिया था। सूत्रों के अनुसार थाना पुलिस संघ प्रचारक पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों के नजदीक पहुंच गई है। लेकिन पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस ग्राम रामनगर में इस मामले को लेकर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें