फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर दंपती के चार बच्चों को लेकर भागा ट्रक चालक, किशोरी से किया दुष्कर्म

Tue, 16 Jun 2020 10:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : SELF
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक ट्रक चालक ने प्रवासी दंपती को धामपुर में नगीना चौक से पहले पुलिस की चेकिंग का डर दिखाकर उतार दिया और उसके चार बच्चों को ट्रक में बैठा कर फरार हो गया। ट्रक में सवार चार बच्चों में से दो बड़ी पुत्री और दो छोटे पुत्र सवार थे। ट्रक चालक ने प्रवासी के चार बच्चों में से एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दंपती की सूचना पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


बरेली जिला निवासी एक श्रमिक परिवार हरिद्वार में मजदूरी करता है। लॉकडाउन के बाद वह वहीं फंस गया था। प्रवासी मजदूर दंपती अपने चार बच्चों के साथ मंगलवार को बरेली अपने घर जाने के लिए हरिद्वार से रुद्रपुर आ रहे ट्रक में बैठ गया। धामपुर से दो किमी पहले पर ट्रक चालक ने दंपती को यह कहते हुए उतार दिया कि आगे पुलिस की चेकिंग है। वे दोनों यहां उतर जाए।

वह नगीना चौक से आगे जाकर ट्रक रोक लेगा, तब उसमें बैठ जाना। अन्यथा पुलिस उसके परिवार को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर देगी। श्रमिक दंपती ने चालक की बात पर भरोसा कर लिया और वहीं उतर गए। इसके बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


ट्रक में दंपती की दो बेटियां और दो छोटे बेटे सवार थे। जब आगे जाकर दंपती को ट्रक नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक का पीछा कर कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।

तवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रक में सवार किशोरियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी कि ट्रक चालक ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी उमेश चंद्र पुत्र रमेश चंद्र निवासी जिला अल्मोड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित किशोरी का पुलिस की ओर से मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें