फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वाहनों में आए थे हमलावर, खनन अधिकारी की गाड़ी पलटने का किया था प्रयास

Mon, 18 Nov 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। खनन अधिकारी की गाड़ी पर पथराव करने की घटना में मौके से पकड़े गए एक आरोपी के अलावा किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। गिरफ्तार आरोपी राजेश से ही खनन विभाग के अधिकारियों को अन्य हमलावरों के नाम पता चले थे।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में राजेश ने बताया कि हमलावर भीड़ वाहनों में सवार होकर आई थी। इनके नंबर भी गिरफ्तार आरोपी ने खनन निरीक्षक को बताए थे, जिनका जिक्र एफआईआर में भी किया गया है। इन वाहनों में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के मालिक व चालकों के अलावा अधिकारियों की लोकेशन देने वाले उनके फील्डर भी शामिल थे। चेकिंग के दौरान कूदकर भाग रहे खनिज वाहन के चालक को चोट लगने की सूचना के बाद ही यह पूरा घटनाक्रम हुआ।
खनन निरीक्षक ने दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया है, कि भीड़ इस कदर आक्रोशित थी, कि उसने पथराव के बाद उनकी की गाड़ी को कई पलटने का प्रयास किया। भीड़ ने पूरी प्लानिंग से यह हमला किया। फिलहाल पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भागदौड़ कर दौड़ रही है। अज्ञात हमलावरों को चिह्नित कर पाना भी पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन वाहनों की तलाश भी की जा रही है जिनमें हमलावर सवार होकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें