फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खूब दौड़े धावक

विज्ञापन
कृषक इंटर कालेज मवाना में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
प्रतियोगिता में खूब दौड़े धावक
विज्ञापन

मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सोमवार को सीनियर वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता में 15 सौ मीटर में कृषक इंटर कालेज के छात्र योगेश चौहान प्रथम स्थान पर रहे। उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव देशवाल, विशिष्ट अतिथि कृषक डिग्री कॉलेज के सचिव अतुल वर्मा, कार्यक्रम के अध्यक्ष कृषक इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
विज्ञापन

सीओ संजीव देशवाल ने कहा कि ग्रामीण आंचल में छात्र/छात्राएं इस तरह के आयोजन में प्रशिक्षण लेकर प्रदेश एवं देश स्तर पर खिलाड़ी बनने का काम करते है। सीनियर वर्ग में 1500 मी. दौड़ में कृषक कॉलेज के योगेश चौहान प्रथम, नवजीवन कॉलेज बहसूमा से मनोज कुमार द्वितीय, एसएस कॉलेज मवाना से सागर तृतीय, 400 मी. दौड़ में अरुण भड़ाना प्रथम, सागर मावी द्वितीय तथा ललित तृतीय, 800 मी. दौड में संदीप कुमार प्रथम, अनुज द्वितीय, योगेश तृतीय, सब जूनियर वर्ग में 100 मी. में नवीन कुमार प्रथम, अंकुर द्वितीय, विवेक तृतीय, सीनियर वर्ग 600 मी. में विवेक प्रथम, रोहित द्वितीय, ऐलिश तृतीय, जूनियर वर्ग 1500 मी. में सुमित प्रथम, विवेक पटेल द्वितीय, अमित विधूड़ी तृतीय, 400 मी. में जहीर प्रथम, अरुण द्वितीय, गुड्डू तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, ब्रजवीर सिंह, अजीत सिंह, कृष्णपाल, शरणवीर, भोपाल सिंह अस्सा, लीलू कौल, शिक्षक नेता चौ. नरेशपाल, संजीव कुमार, विजय सिंह पीटीआई, प्रधान लिपिक सचिन मलिक, अभिषेक, ओमकार सिंह, कपिल कुमार सिरोही, अरुण यादव, अमित बंसला, बलवीर सिंह व सुशील त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें