जानी ब्लाक में बन रहे किसान कल्याण केन्द्र के भवन की नींव खोदते मजदूर।
- फोटो : SARDANA
किसान कल्याण केंद्र का निर्माण शुरू
जानीखुर्द। किसानों की समस्याओं का निदान एक ही छत के नीचे करने के लिये प्रदेश सरकार ने शुरूआत की है। जिसके तहत जानी ब्लाक में किसान कल्याण केंद्र नाम से भवन निर्माण में नींव रख दी गई है। दो मंजिला भवन करीब चार माह में बन कर तैयार होगा। भवन निर्माण कार्य कृषि विभाग की देखरेख में किया जा रहा है। जानी ब्लाक के एडीओ एग्रीकल्चर हसरत अली के अनुसार सरकार की योजना के अनुसार किसान कल्याण केंद्र के नाम से भवन जानी ब्लाक में बनाने के लिये 60 लाख रुपये आवंटित हुए है। भवन चार माह में बन कर तैयार हो जाएगा। किसान कल्याण केंद्र में किसान को खेती के बारे में तमाम जानकारी मिलेंगी। किसान कल्याण केन्द्र में किसान को अच्छे बीज, खाद, कीटनाशक दवाएं भी मिलेगी।