फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों का घोटाला: आखिर दबोचा गया तत्कालीन पटल सहायक, पूछताछ में खुलेंगे अफसरों के बड़े राज

Fri, 14 Oct 2022 07:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

करोड़ों रुपये के घोटाला मामले में तत्कालीन पटल सहायक दबोचा गया है। अब पूछताछ में बड़े राज खुलेंगे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शुक्रवार को माछरा ब्लाक में तैनात वरिष्ठ सहायक संजय त्यागी को छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। वर्ष 2010-11 में अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में छह करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। 

विज्ञापन


इसमें तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम समेत 250 से अधिक लोगों के खिलाफ 92 मुकदमे दर्ज लिखे गए थे। सभी मुकदमों में सुमन गौतम और शास्त्रीनगर के ब्लॉक निवासी संजय त्यागी नामजद है। सुमन गौतम अभी फरार चल रही है। 

छात्रवृत्ति घोटाले के इस मामले की जांच ईओडब्ल्यू मेरठ के एएसपी राजा चौरसिया के नेतृत्व में हो रही है। सितंबर 2022 में ईओडब्ल्यू मेरठ ने जसड़ के गुडविन स्कूल के प्रबंधक उम्मेद अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस बीच छात्रवृत्ति घोटाले में नामजद संजय त्यागी प्रमोशन पाकर माछरा ब्लाक में वरिष्ठ सहायक बन गए थे। साक्ष्य जुटाने के बाद शुक्रवार को ईओडब्ल्यू ने माछरा ब्लाक स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय से संजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: किसान की हत्या से दहल उठा पूरा गांव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सामने आई ये बड़ी वजह

वहीं गिरफ्तारी के समय ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, दरोगा संजय पंवार व बृजेश देवल समेत अन्य लोग शामिल थे। संजय त्यागी पर करीब 41.76 लाख का गबन करने का आरोप है। 
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू एएसपी राजा चौरसिया ने बताया कि संजय त्यागी 92 मुकदमों में नामजद है। संजय त्यागी ने ईओडब्ल्यू टीम से कहा कि उसने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले रखी है। जिस में ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में अग्रिम जमानत को विचाराधीन बताया। जिस पर हंगामा हो गया। मुंडाली थाना पुलिस पहुंची और संजय त्यागी की गिरफ्तारी कराई।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: स्कूल बस ने मासूम को कुचला, परिवार में मचा कोहराम, तनाव बढ़ता देख पहुंचीं पांच थानों की पुलिस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें