फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ का 21.68 लाख का सोना लेकर भागा कारीगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ में थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर के एक ओर सराफ का सोना लेकर कारीगर भाग गया। इस बार सराफा बाजार के सराफ नितिन जैन का 21.68 लाख रूपये कीमत का 210.52 ग्राम सोना लेकर कारीगर भागा है। सराफ ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए कारीगर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस कारीगर की तलाश में लग गई है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी नितिन जैन ने बृहस्पतिवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनकी सराफा बाजार में जोधामल नरेश चंद्र जैन के नाम से दुकान है। दो अगस्त को कारीगर उनके पास आकर जेवर बनाने के लिए सोना ले गया था। उन्होंने कारीगर को 210.52 ग्राम 24 कैरेट सोने दिया था। उसने 12 दिन में जेवरात बनाकर देने की बात कही थी। करीब 12 दिन कारीगर को फोन किया तो उसने दो दिन में तैयार जेवर दुकान पर लेकर आने की बात कही थी लेकिन वह नहीं आया। वह चार दिन से आरोपी कारीगर को से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आरोपी का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले देहली गेट थाना क्षेत्र के छह सराफा व्यापारियों का करीब 1.32 करोड़ रुपये कीमत का 1270 ग्राम सोना लेकर जीजा-साला परिवार समेत भाग गए थे। सराफा कारोबारियों के साथ हो रही वारदातों से संगठन में रोष है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर मिल गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें