फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन पहले ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था सैनिक, रजबहे में मिला शव

विज्ञापन
सेना के जवान हरजेंद्र सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
परीक्षितगढ़(मेरठ)। नगर के समीप राधना रजबहे में सोमवार को मिले शव की शिनाख्त ग्राम आलमगीपुर बढ़ला निवासी आर्मी के जवान हरजेंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं परिजनों ने भी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर नगर के समीप राधना रजबहे में एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं ग्राम आलमगीपुर बढ़ला निवासी आर्मी जवान हरजेंद्र सिंह पांच दिन से गायब था। शव मिलने की खबर लगने पर परिवार के लोग थाने पहुंचे और शव का फोटो देखकर पहचान की। मृतक के भाई बलविंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई हरजेंद्र सिंह लॉकडाउन से पहले छुट्टी पर घर आया था। लॉकडाउन होने पर वह वापस नहीं जा सका। पांच दिन पूर्व उसे आर्मी हेड क्वार्टर रुड़की से फोन आया कि वह ड्यूटी पर आए जाए। इसके बाद हरजेंद्र सिंह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकल गया था, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। वहां से फोन आने पर हरजेंद्र को सभी जगह तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। मृतक हरजेंद्र सिंह शादीशुदा था। उसके एक बेटा परमजीत सिंह (7) और पत्नी कोमल है। परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। खबर लिखे जाने तक इस मामले में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें