फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंसल ग्रुप के चेयरमैन समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। फ्लैट बेचने के नाम पर छह लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए महिला ने अंसल ग्रुप के चेयरमैन प्रणव अंसल समेत सात के खिलाफ टीपीनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


अंसल सुशांत सिटी निवासी राधा यादव सेना से मानद रैंक प्राप्त कैप्टन हैं और रिटायर हो चुकी हैं। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि अंसल लैंडमार्क टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड ने वर्ष 2013 में आवासीय योजना पैराडाइज क्रिस्टल का उद्घाटन किया था। चार अप्रैल 2013 को उन्हें योजना में एक फ्लैट आवंटित किया गया। वर्ष 2016 तक फ्लैट पर कब्जा देने का वादा किया गया। उन्होंने किश्तों में करीब छह लाख रुपये भुगतान किया। जून 2016 में जब वह मौके पर पहुंची तो तत्कालीन परियोजना प्रबंधक एपी शर्मा ने उन्हें बताया कि परिजयोजना रद्द कर अधिग्रहित भूमि किसी और को बेच दी गई है।
आरोप है कि बिल्डर और उनके कर्मचारियों ने इसी तरह से कई और लोगाें से भी रकम हड़प ली। वापस मांगने पर उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने कंपनी के चेयरमैन प्रणव अंसल, सीएफओ प्रशांत कुमार, जीएम अमित शुक्ला व विकास सिंह, वरिष्ठ लेखा प्रबंधक नरेश यादव, वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक दीपक चौधरी और परियोजना प्रबंधक एपी शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें