फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की तेरहवीं की रकम जरूरतों मंदों को दान की

विज्ञापन
लखनऊ में सीएम योगी को पांच लाख रुपये का चेक सौंपते मुजफ्फरनगर के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जरूरतमंदों की मदद को दी तेरहवीं पर खर्च होने वाली रकम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपने पिता की तेरहवीं पर एक अलग और अनूठी पहल की है। पहले सादगी से पिता की तेरहवीं की रस्म अदा की और उसके बाद तेरहवीं व ब्रह्मभोज पर खर्च होने वाली धनराशि को जरूरतों मंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा है। शहर विधायक एवं प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के पिता रमेश चंद अग्रवाल का 24 जून को बीमारी के चलते निधन हो गया था। हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं व ब्रह्मभोज की आयोजन की प्रथा है। कपिल देव ने तेरहवीं पर धन व्यय न करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में जरूरतमंदों के लिए देने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने इसे एक आदर्श परंपरा बताते हुए इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें