फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एंबुलेंस वालों ने नहीं दिया जवाब...क्यों नहीं पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भगवतपुरा गौतमनगर निवासी विमला (46) की शुक्रवार को 108 एंबुलेंस सेवा न मिलने के कारण मौत हो गई थी। इस मामले में सीएमओ अशोक कटारिया ने संज्ञान में लेते हुए एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच समिति बनाई है। सीएमओ का कहना है कि जांच में चिकित्सकों की गलती नहीं पाई गई है। एंबुलेंस वालों से स्पष्टीकरण मांगा गया था मगर देर शाम तक उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
विज्ञापन

इस बीच शनिवार सुबह मृतक महिला के पति की विजय प्रकाश की भी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी पत्नी विमला को बुखार, पेट में इंफेक्शन की वजह से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें शुक्रवार को उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। विजय प्रकाश का आरोप है कि जिला अस्पताल से मेडिकल ले जाने के लिए उनकी बेटियां 108 एंबुलेंस के लिए फोन करती रहीं लेकिन एंबुलेंस सुविधा नहीं मिली। देर शाम महिला की मृत्यु हो गई। वहीं, आजाद समाज पार्टी के महानगर प्रभारी चतर सिंह जाटव ने शनिवार दोपहर सीएमओ अशोक कटारिया से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें