फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नर्स को टेंपो में अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में नर्स को टेंपो में अगवा कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मुख्यारोपी हाजीपुर गांव के सादिक उर्फ अद्दू को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने महिला समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती गढ़ रोड स्थित एक हॉस्पिटल में नर्स है। बुधवार शाम ड्यूटी खत्म कर वह घर जाने के लिए तेजगढ़ी चौराहे पर टेंपो का इंतजार कर रही थी। तभी वहां पहुंचे नकाबपोश सादिक उर्फ अद्दू ने अपने टेंपो में उसे बैठा लिया। टेंपाे में सवार एक महिला ने नर्स को खाने के लिए गजक दी। गजक खाते ही युवती बेहोश हो गई थी। आरोप है कि टेंपो चालक उसे अलीपुर गांव ले गया और एक कमरे में उसे बंद कर मारपीट की।
महिला ने भी उसके साथ मारपीट की। सादिक उर्फ अद्दू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र अवस्था में पाया। वहां से वह किसी घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी सादिक उर्फ अद्दू का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें