फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जमानत पर आए आरोपियों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। गांव रोहटा में दो सगे भाइयों पर युवक के साथ विवाद और धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी ज्ञानेंद्र शर्मा पुत्र भागीरथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा शिवांक मंगलवार शाम घर पर मौजूद था। गांव निवासी दो सगे भाई धर्मेंद्र और जितेंद्र जेल से जमानत पर आए हुए हैं। वह बेटे को बुलाकर अपने घर ले गए। वहां किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शिवांक के साथ अभद्रता की गई। घटना की जानकारी मिलने पर ज्ञानेंद्र शर्मा आरोपियों के घर पहुंचे और विरोध जताया तो धमकी देकर वहां से भगा दिया गया। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें