फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रधान पद के उम्मीदवार की हत्या में चार दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेेरठ। सरूरपुर के गांव रासना में 2015 के चुनाव में ग्राम प्रधान के उम्मीदवार प्रदीप त्यागी (45) की हत्या करने के आरोप में न्यायालय ने चार आरोपियों को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन

ग्राम रासना निवासी यतेंद्र त्यागी ने थाना सरूरपुर में 19 अक्टूबर 2015 को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका छोटा भाई ग्राम प्रधान चुनाव उम्मीदवार है। वह चुनाव प्रचार पर निकला था। जैसे ही वह अशोक त्यागी के घर के सामने पहुंचा तो वहां पर गांव के ही रहने वाले निगम त्यागी, राहुल, समंदर पाल और कुछ अन्य लोगों ने घेर लिया। आरोपियों ने प्रदीप त्यागी की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने यतेंद्र त्यागी पर भी गोलियां चलाईं लेकिन वह बच गया।
पुलिस ने विवेचना करते हुए 23 दिसंबर 2015 को निगम त्यागी, राहुल उर्फ काला और 13 मई 2016 को विनोद व बृज किशोर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। न्यायालय में 16 गवाहों ने बयान दर्ज कराए। न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट संख्या दो प्रहलाद सिंह ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया। चारों दोषियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। सजा सुनाने के लिए 16 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें