फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की हत्या के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
सरधना। हत्यारोपी शाहनवाज। पुलिस
विज्ञापन
सरधना। गांव मंढियाई में बीती 15 मई को शराब के नशे में अपने बड़े भाई के चेहरे पर ईंट से वार कर हत्या करने के आरोपी शाहनवाज उर्फ काला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बीती 15 मई को मंढियाई गांव में शाहनवाज उर्फ काला ने शराब के नशे में ईंट से वार कर अपने बड़े भाई को घायल कर दिया था। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी शाहनवाज उर्फ काला फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को पुलिस ने सरधना गंगनहर पुल के निकट से शाहनवाज को धर दबोचा। थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ की। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें