सरधना। थाना क्षेत्र के गांव पाथौली में किसान पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों का चालान कर दिया। पीड़ित किसान ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के बाद मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
बीते सोमवार को गांव पाथौली निवासी भूपेंद्र पुत्र रामपाल सोमवार की शाम बाइक से खेत पर जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच पहले से खेत में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी थी। किसान मौके पर बाइक को छोड़कर जान बचाई। पीड़ित किसान ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अंकुश व अनीत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नीले रंग की स्कूटी पर सवार होकर आरोपी सरूरपुर रजबहे की पटरी पर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है।