फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोडवेज बस अड्डा इंचार्ज पर हमले का आरोपी दबोचा, दो साथी भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर के रोडवेज बस डिपो इंचार्ज पर बुधवार को तीन लोगों ने बस अड्डे पर पहुंचकर हमला कर दिया। बस अड्डे के बाहर खड़े लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और कमरे में बंद कर उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। आरोपी के दो हमलावर साथी भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बस अड्डा इंचार्ज ने थाने में आरोपी समेत तीन हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में आरोपी पर एक लाख रुपये मांगने व नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी योगेश कुमार नगर के रोडवेज बस अड्डे के इंचार्ज हैं। बुधवार को वह सुबह 11 बजे बस अड्डे पर डयूटी पर थे। आरोप है कि इसी दौरान पूठी दरवाजा परीक्षितगढ़ निवासी नीटू व अन्य के साथ बस अड्डे पर आया और हमला कर दिया। बस अड्डे के बाहर बस की इंतजार में खड़े कुछ लोगों ने नीटू को दबोच लिया। उसके दो साथी मौके से भाग गए। लोगों ने नीटू को कमरे में बंद कर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरोपी को सीएचसी भिजवाया।
पीड़ित योगेश कुमार ने तीन हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में योगेश ने आरोपी पर एक लाख रुपये मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव का कहना है कि मामला रंजिशन मारपीट का है। एक लाख रुपये मांगने की बात संदिग्ध लग रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी बस अड्डा इंचार्ज योगेश के खिलाफ कोरी जाति का फर्जी प्रमाणपत्र जारी कराकर नौकरी पाने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें