फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला की मौत के मामले में एक माह बाद भी आरोपी चालक नहीं पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। थाना जानी क्षेत्र में एक माह पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल रानी गुप्ता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। मृतका के पति प्रमोद गुप्ता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक माह बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
गाजियाबाद के लोनी निवासी प्रमोद गुप्ता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, 23 जून 2026 को वह अपनी पत्नी रानी गुप्ता और पुत्री प्रियंका गुप्ता के साथ बाइक से मेरठ आ रहे थे। सुभारती अस्पताल के पास एक वाहन चालक ने लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रमोद और उनकी बेटी की हालत सामान्य पाई गई, जबकि रानी गुप्ता की स्थिति गंभीर थी। उन्हें 24 जून को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। उपचार के दौरान 28 जून की रात रानी गुप्ता की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई पर सवाल
मृतका की पुत्री प्रियंका का कहना है कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद पुलिस आरोपी चालक तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस की इस ढिलाई से नाराज पीड़ित परिवार अब उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी में है। मामले में सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही आरोपी चालक को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें