फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बना रहे तस्कर पुलिस को देख भागे, 100 पेटी मिश्रित शराब मिली

विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब तस्करों की कार व बरामद सामान। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। सरधना में आबकारी टीम ने शराब तस्करों की घेराबंदी की। आरोपी चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से सौ पेटी अवैध शराब खाली बोतल, रेपर, सील व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है। जंगलों में नामी कंपनियों की मिश्रित शराब तैयार की जा रही है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी जंगलों में यह काम कर रहे हैं। बुधवार शाम आबकारी टीम को अवैध शराब तैयार किए जाने की सूचना मिली। विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने भामौरी व दौलतपुर के जंगल में बड़े स्तर पर अवैध शराब की तस्करी पकड़ी। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब सौ पेटी अवैध शराब, खाली बोतल, रेपर व सील के साथ ही इंडिगो कार बरामद की। इसके बाद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी प्रदीप पुत्र यशपाल निवासी ग्राम दौलतपुर व भूरा पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम भामौरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में आबकारी इंस्पेक्टर प्रफुल्ल कुमार के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आबकारी विभाग द्वारा पकड़ी गई शराब की पेटियां।- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें