बहसूमा। महमूदपुर सिखेड़ा सहकारी समिति का करीब 835 लाख रुपये किसानों पर बकाया है। समिति ने ऋण वसूली के लिए अभियान चलाया हुआ है। जिसमें अभी तक पांच प्रतिशत की वसूली की गई है।
अधिकारियों के मुताबिक महमूदपुर सिखेड़ा सहकारी समिति से करीब 1997 खाते जुड़े है। इनमें से करीब 1565 समिति से लेने देन करते है। समिति का गत वर्ष करीब 11 करोड़ का टर्न ओवर हुआ है। बहसूमा स्थित सहकारी समिति का 835 किसानों पर एक-एक लाख रुपये से अधिक का ऋण है। यह ऋण 835 लाख रुपये बनता है। प्रावधान है कि ऋण लेने के बाद छह माह में वापस करना होता है। अधिकतर किसान समय पर ऋण जमा नहीं कर पाते हैं। ज्यादा समय होने पर किसान की आरसी काट काटकर तहसील को भेज दी जाती है। आरसी कटने के बाद किसान से ऋण की राशि ब्याज आदि तहसील में जमा करानी होती है।
350 किसानों की काटी आरसी
समिति के वरिष्ठ बाबू सतीश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से 350 सदस्यों की आरसी काटकर तहसील को भेज दी गई है। अब इन किसानों को ऋण के रूप में ली गई राशी को ब्याज आदि सहीत तहसील में जमा करनवाना होगा। आरसी जारी होने के बाद करीब 155 किसानों से जमा वसूली हो चुकी है। 195 किसानो की कटी आरसी जस की तस है। सहकारी समिति सचिव अविनाश चौधरी ने कहा कि किसानो से ऋण वसूली के लिए अभियान चल रहा है। किसानों को चाहिए कि वह जल्द जल्द अपना ऋण जमा करें। जिससे वे आरसी आदि की कार्रवाई से बच सके।