फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 साल के वृद्ध ने कक्षा सात की छात्रा को गन्ने के खेत में खींचा, पंचायत ने कहा...

Thu, 27 Jul 2017 02:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
छात्रा से रेप की कोशिश
विज्ञापन
बालैनी क्षेत्र के एक गांव की सातवीं की छात्रा के साथ बुजुर्ग ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी को आसपास के लोगों ने पकड़ कर धुना। गांव के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। पंचायत ने कहा आरोपी को गांव में रहने का हक नहीं है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। यह मामला पिलाना (बागपत) का है। 
विज्ञापन


पीड़ित कक्षा सात की छात्रा है। वह रविवार को सुबह करीब आठ बजे कूड़ा डालने के लिए खेत में गई थी। वहां गांव के ही 68 वर्षीय वृद्ध छात्रा को ईख के खेत में ले गया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़ा और धुनाई करते हुए गांव में लेकर आए। इसको लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में भी आरोपी की धुनाई की गई।
विज्ञापन

वृद्ध पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है

वृद्ध ने छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की
​कुछ लोगों ने कहा आरोपी वृद्ध पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। उसे गांव में रहने का हक नहीं है। इसे लेकर पंचायत में विचार ही चल रहा था। कुछ लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित पक्ष ने नाराजगी जाहिर की। इस दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।  सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी वृद्ध को हिरासत में ले लिया। बालैनी थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा आरोपी वृद्ध के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। गांव में पंचायत की केवल अफवाह है। उधर, ग्राम प्रधान ने कहा बच्ची से दुराचार की कोशिश करने के आरोपी की धुनाई की है। इस मामले को लेकर कुछ लोग एकत्र भी हुए थे। वे उस समय गांव से बाहर गए हुए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें