फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सटाइल मिल के अधिकारी को फोन पर मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर स्थित टैक्सटाइल मिल के अधिकारी वीरेंद्र कुमार शुक्ल को फोन पर मेरठ छोड़कर न जाने पर दीपावली तक जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूलरुप से कानपुर देहात के गांव जलालपुर नागिन निवासी वीरेंद्र कुमार शुक्ल वर्तमान में गाजियाबाद के मोदीनगर की गोविंदपुरी कॉलोनी में रहते हैं। वह मोहिउद्दीनपुर स्थित टैक्सटाइल मिल जयनारायण फैबटेक प्राइवेट लिमिटेड में एचओडी (वॉशलाइन) के पद पर नौकरी करते हैं। आरोप है कि 21 अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने उन्हें मेरठ छोड़कर न जाने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद भी कई बार उसी नंबर से कॉल आते रहे और उन्हें दीपावली तक जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी को तलाश किया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें