फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच 49 केंद्रो पर टीईटी परीक्षा आज, निराश होकर लौटे सैकड़ों अभ्यर्थी

Sun, 18 Nov 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता (यूपीटीईटी) की परीक्षा के लिए  मेरठ में आज सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी। जनपद में 48967 अभ्यर्थी यूपी टीईटी की परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे जिनमें से सैंकड़ों अभ्यर्थियों को अलग अलग कारणों से परीक्षा छोड़नी पड़ी। 
विज्ञापन


परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके लिए मेरठ में 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसकी सूची पहले जारी की जा चुकी है। इनमें बीएवी इंटर कॉलेज, सनातन धर्म, दिगंबर जैन, डीएवी, खालसा गर्ल्स, केके इंटर कॉलेज, गुरुनानक, सेंट थॉमस, किसान इंटर कॉलेज, एसएसडी ब्वायज, बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर, करण पब्लिक स्कूल और कृष्णा पब्लिक स्कूल आदि हैं।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। पहली पाली में 29348 और द्वितीय पाली में 19619 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। हालांकि पहली पाली की मेरठ में परीक्षा देने आए सैंकड़ों अभ्यर्थियों को निराश होकर लौटना पड़ा। इनमें से कई लेट होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए तो बीएड की ओरिजिनल मार्कशीट नहीं होने के कारण कई अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गलत प्रश्न पत्र पैकेट खुला तो केंद्राध्यक्ष की होगी जिम्मेदारी

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र की व्यवस्था डीआईओएस कार्यालय की तरफ से की गई है। बाकी परीक्षा को संपन्न कराने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। निर्देश हैं कि गलत प्रश्न पत्र पैकेट खुलने पर पूर्ण जिम्मेदारी केंद्राध्यक्ष की होगी।

विद्यालयों में रखी गई है अलग-अलग संख्या

परीक्षा को लेकर मंडलायुक्त ने नया निर्देश जारी किया गया है। इसके तहत जिन विद्यालयों में यह परीक्षा होगी, वहां प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने डीएम को पत्र लिखा है। किसी परीक्षा केंद्र पर 500 परीक्षार्थी रहेंगे तो किसी पर 480 परीक्षार्थी। कई परीक्षा केंद्र ऐसे भी हैं जिनमें 400, 432, 450, 637 और 1200 परीक्षार्थी भी रहेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें