फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी व चिकित्सक पर हत्या का आरोप

Sun, 18 Nov 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
suicide crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के शामली में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी और पुलिस का कहना है कि युवक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके फांसी लगाई है, जबकि युवक के परिजनों ने उसकी पत्नी और उसके परिजनों सहित एक चिकित्सक पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। 
विज्ञापन

 
झिंझाना क्षेत्र के गांव सेवापुर निवासी मनोज दयानंद नगर में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह के अनुसार शनिवार को मनोज ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो मनोज का शव फांसी पर लटका था। 
विज्ञापन

उसकी पत्नी ने बताया कि मनोज ने खुद को कमरे में बंद करके ये कदम उठाया है। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। इस पूरी कार्रवाई की पुलिस ने वीडियो भी बनाई। उधर, मनोज के पिता सीताराम ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या हुई है। आरोप है कि 16 नवंबर की शाम को उसका बेटा लोकेंद्र और प्रदीप मनोज के मकान पर गए थे। जहां मनोज की पत्नी और उसके अन्य परिजन भी थे, जो उसके बेटे मनोज से झगड़ा कर रहे थे। 

मनोज के पिता का आरोप है कि उसके बेटे की गलत संबंधों के कारण हत्या की गई है। उसने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर के अनुसार परिजनों ने पत्नी, उसके परिजन और एक चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें