फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों का आतंक, लोगों में दहशत

विज्ञापन
terror of dogs in govindpuri meerut
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। गोविंदपुरी में आवारा कुत्ते खूंखार हो गए हैं। जो अब रास्तों से आने-जाने वालों को शिकार बना रहे हैं। अब तक दर्जनों लोगों को जख्मी कर चुके हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आलम यह है कि कुत्तों के डर से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो रहे हैं। रविवार को क्षेत्रीय लोगों ने पंचायत कर कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। नगर निगम के अधिकारी आंखें मूंद करके बैठे हैं। उन्होंने पार्षद से मदद मांगी है।
विज्ञापन

गोविंदपुरी निवासी सतपाल पुत्र राजा ने बताया कि रविवार को घर का गेट खुला था। आवारा कुत्ते घर में घुस आए। सतपाल ने उन्हें भगाने का प्रयास किया तो कुत्तों ने उन पर हमला बोल दिया। शरीर पर कई जगह कुत्तों ने बुरी तरह से काटकर जख्मी कर दिया। इसके अलावा सुमित कुमार निवासी गोविंदपुरी ने बताया कि शनिवार को वह घर से बाहर घूमने के लिए जा रहे थे कि इस बीच आवारा कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। उन्होंने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन कुत्ते ने दौड़कर पैर में काट लिया। बबीता देवी ने बताया कि उनके पैर में भी कुत्ते ने काट लिया था। सबसे ज्यादा समस्या बच्चों की है। जो कुत्तों के डर से घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दर्जनों बार नगर निगम के अधिकारियों से लिखित में शिकायत कर चुके हैं। लेकिन आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया। कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश है।
पार्षद के साथ पंचायत कर की कार्रवाई की मांग
रविवार को जब कुत्तों ने सतपाल सिंह को अपना शिकार बनाया तो लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने कुत्तों के आतंक से निजात पाने के लिए क्षेत्रीय पार्षद राजेश खन्ना को पंचायत में बुलाकर नगर निगम के अधिकारियों से कार्रवाई कराने और कुत्तों की नसबंदी कराने की मांग की। लोगों ने पार्षद से कहा कि इन आवारा कुत्तों को यहां से पकड़वा कर बाहर भिजवाएं। निर्णय लिया गया कि अगर अब भी नगर निगम कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है तो नगरायुक्त का घेराव किया जाएगा। पार्षद का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पंचायत में सोनू, राजू, राजीव कुमार, सुरजीत कुमार, दिनेश बंसल, बबीता, राजा, विशाल, अश्वनी, शुभम, मंजू, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें