बहसूमा में भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : BHESUMA
कबड्डी के हुए शानदार मुकाबले
बहसूमा। नव जीवन इंटर कालेज बहसूमा के मैदान में रविवार को द्वितीय भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में आठ रोमांचक मुकाबले हुए। तीसरे दिन सबसे पहले ननहेड़ा (लक्ष्य मलिक) व बहसूमा बी टीम केे साथ हुआ। इसमें ननहेड़ा ने बहसूमा को 40-25 से आसानी से शिकस्त दी। दूसरा मैच हरियाणा ताजपुर व बहसूमा के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा ताजपुर की टीम ने बहसूमा पिंटू को 35-33 कडे़ मुकाबले में हराया। भोक्कारेड़ी व सदरपुर के बीच मुकाबले में सदरपुर को 25-18, उत्तराखंड ने अछरोंडा को 32-28 से पराजित किया। कमेटी के उपाध्यक्ष अंजुल ने बताया कि महमूदपुर सिखेड़ा, मोहम्मदपुर शकिस्त खगवाल, गाजियाबाद व घटायन टीम के बीच मुकाबले होने रह गए है। मैच रैफरी वाजिद ढासरी व सचिन शर्मा रहे। कमेंटरी मोहम्मद इदरीश ने संचालन हरदयाल राठी ने किया। इस दौरान सचिन शर्मा, संजू पोसवाल, कटार सिंह राठी, नितिन, लीलू, नवीन राठी, गुल्लू राठी, सुधीर अहलावत, छत्रपाल अहलावत, सुनील अहलावत, सतबीर अहलावत व बबलू राजवंशी आदि रहे।