एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि, पूर्व में कई बार खुफिया एजेंसियों ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई की है। फिलहाल भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और सभी थाना क्षेत्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मेरठ पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, होटल, धर्मशाला और किराये के मकानों की विशेष जांच शुरू की गई है। हर नए किरायेदार और आने-जाने वाले व्यक्ति की पहचान व सत्यापन की प्रक्रिया पर बल दिया जा रहा है।