फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Pulwama: मौलाना अरशद मदनी बोले- पुलवामा की घटना देश की आत्मा पर हमला

Sat, 16 Feb 2019 11:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौलाना सैयद अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने पुलवामा की घटना की निंदा करते हुए इसे कायराना हरकत करार दिया। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों पर किया गया हमला देश की अखंडता और इसकी आत्मा पर हमला है। 

विज्ञापन


शनिवार को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने देश की गंभीर स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने जनता से अपील की है कि धर्म से ऊपर उठकर भारतीय के तौर पर देशविरोधी शक्तियों के खिलाफ एक हो जाएं। उन्होंने कहा कि किसी को कत्ल करना अमानवीय कार्य है। इसकी अनुमति दुनिया का कोई भी धर्म नहीं देता है। इस दुख की घड़ी में हम देश के साथ खड़े हैं और शहीद होने वाले जवानों के परिवार वालों के दुख में बराबर के शरीक हैं।

Pulwama Attack Video: वो छेड़ेंगे हम तोड़ेंगे, न भूलेंगे न छोड़ेंगे-
https://www.youtube.com/watch?v=ZtRKUY8QOdQ

विज्ञापन

मौलाना मदनी ने कहा कि हमारे जवान और नागरिक इस तरह कब तक अपनी कीमती जानों का नजराना पेश करते रहेंगे। मदनी ने बताया कि देश भर में फैली हुई तमाम यूनिटों को यह हिदायत जारी की गई है कि वह इस घटना के खिलाफ न केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें बल्कि इसकी कड़ी निंदा भी करें। 

मदनी ने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद शुरू से ही अतिवाद और धार्मिक हिंसा की विरोधी रही है। इसके लिए सक्रिय रूप में मैदान में काम भी कर रही है। इसलिए न सिर्फ हम आतंकवाद और हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं बल्कि उन शक्तियों की भी निंदा करते हैं जो किसी भी देश में आतंकवाद को विशेष धर्म से जोड़ती हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें