फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में दूसरी बार दिन का तापमान 26 के पार पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी में दूसरी बार तापमान पहुंचा 26 के पार
विज्ञापन

मोदीपुरम। पहाड़ों के ऊपरी क्षेत्र में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते अभी वेस्ट यूपी में सुबह के समय थोड़ा कोहरा बना रहेगा। तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी होगी। कोहरा छंटने पर फिर से तापमान में बढ़ोतरी संभव है। वहीं, फरवरी में दूसरी बार पारा 26 के पार पहुंच गया है।
इस माह मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन रात का तापमान फिर से सामान्य से ऊपर पहुंच गया। सोमवार को कोहरा सुबह देर से आया, लेकिन बहुत घना था। सुबह नौ बजे तक भी हाईवे पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरा हटने के बाद दिन में धूप अच्छी रही तो मौसम थोड़ा गर्म दिखाई दिया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 और न्यूनतम आर्द्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 0.4 डिग्री और रात के तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि हुई है। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि कोहरा छंटने के बाद मौसम फिर से तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
300 से कम नहीं हो रहा एक्यूआई
मोदीपुरम। फरवरी माह में मेरठ की हवा की स्थिति खराब हो रही है। रविवार को एक्यूआई का स्तर 320 था तो सोमवार को 314 रहा। लगातार उतार चढ़ाव के बीच एक्यूआई का स्तर 300 से कम नहीं हो रहा है। यह मानक से कई गुणा ज्यादा है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें