फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: थाने में मनाया बेसहारा बेटे का जन्मदिन, इंस्पेक्टर ने जीता हर किसी का दिल, ये है पूरा मामला

Mon, 15 Feb 2021 08:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
थाने में मनाया किशोर का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पुलिस अपराधी को पकड़ने और मारने में आगे है, लेकिन पुलिस का एक चेहरा यह भी है। मेरठ में कंकरखेड़ा पुलिस ने एक बेसहारा किशोर का थाने में केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने किशोर को बधाई दी। यह किशोर थाने में रहकर ही पढ़ाई कर रहा है। उसकी मां मानसिक रूप से पीड़ित है, जिसका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है।  

विज्ञापन


थाना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में टीकाराम कॉलोनी निवासी ममता के पति की करीब डेढ़ साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद ममता भी मानसिक रूप से पीड़ित हो गई थी। ऐसे में उसका 14 वर्षीय बेटा अनमोल भी बेसहारा हो गया। 

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने इंसानियत दिखाते हुए ममता को प्यारे लाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर ने उसके बेटे अनमोल को अपने पास कंकरखेड़ा थाने में ही रख लिया। शनिवार को अनमोल 14 वर्ष का हुआ। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक तपेश्वर सागर ने थाने में ही अनमोल का जन्मदिन मनाया। 
विज्ञापन


बताया गया कि अनमोल पढ़ाई करना चाहता है लेकिन स्कूलों में पढ़ाई बंद है। अनमोल ऑनलाइन एप के जरिए पढ़ाई कर रहा है। वहीं स्कूल खुलने पर उसका एडमिशन कराया जाएगा। 

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा का कहना है कि ममता का उपचार आगरा में भी कराया जाएगा। आगरा भेजने के लिए उसके कागज तैयार करा दिए गए है, जल्द ही उसे आगरा स्थित मानसिक अस्पताल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें